फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tea Benefits: स्वाद ही नहीं आपकी सेहत के लिए भी फायदों से भरपूर है ऐसी चाय, क्या आप इस बारे में जानते हैं?

Wed, 29 Jun 2022 06:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चाय के लाभ - फोटो : Pixabay
चाय सेहत के लिए हानिकारक है या इसका सेवन सही है? यह लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। अध्ययनों में भी इसके मिले-जुले परिणाम देखने को मिलते आ रहे हैं। कुछ शोध बताते हैं कि चाय का अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि इसका संयमित सेवन सेहत के लिए सही है। अगर आप भी इन्हीं बातों को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपकी इस शंका का निवारण करते हुए चाय को सेहतमंद कैसे बनाया जाए, इस बारे में बताएंगे।

अपनी सुखदायक सुगंध और ताज़गी भरे एहसास के लिए दुनियाभर में चाय को पसंद किया जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि चाय में एंटीऑक्सीडे्टस पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ दे सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं वैसे तो अधिकांश लोगों के लिए मध्यम मात्रा में चाय का सेवन स्वस्थ माना जाता है, हालांकि बहुत अधिक चाय का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अधिक सेवन से  चिंता, सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्याएं और नींद के पैटर्न में बाधा जैसी दिक्कतें हो सकती है।

चाय कितनी मात्रा में आपके लिए फायदेमंद या हानिकारक है, यह व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

2 of 5
चाय को कैसे बनाएं सेहतमंद - फोटो : Pixabay
चाय के बारे में अध्ययनों से क्या पता चला?

कई अध्ययनों से पता चलता है कि विभिन्न प्रकार की चाय आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकती है। चाय में कुछ औषधियों को मिलाकर इसके सेवन करने या फिर कुछ विशेष प्रकार के चाय की आदत शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने के साथ कैंसर और हृदय रोग से भी आपको बचा सकती है। चाय आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है, किस प्रकार के चाय का सेवन करके आप स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अदरक वाली चाय के फायदे - फोटो : Pixabay
अदरक और काली मिर्च वाली चाय

अदरक वाली चाय लोगों की पहली पसंद रही है। ये न सिर्फ स्वाद के मामले में काफी बेहतरीन होती है, साथ ही इसमें इस्तेमाल की जाने वाली औषधियां भी शरीर को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकती हैं। चाय में अदरक मिलाने से यह आपको रिफ्रेश करने के साथ गले के संक्रमण और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा काली मिर्च जैसी औषधियां शरीर में संक्रमण के जोखिम को कम कर देती हैं।

4 of 5
ब्लैक टी के लाभ - फोटो : पेक्सेल्स
ब्लैक टी

ऑक्सीकृत पत्तियों से बनी काली चाय को विशेषज्ञ कई प्रकार से फायदेमंद मानते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकती है। ब्लैक टी में कुछ औषधियों जैसे अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची को मिलाकर इसे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले पेय के तौर पर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीन टी पीने के फायदे - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन-टी को शरीर के लिए सबसे स्वास्थ्यप्रद प्रकार के चाय में से एक माना जाता है। अनॉक्सिडाइज्ड चाय पत्तियों से बनी ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने के साथ वजन घटाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ शरीर में कई प्रकार के गंभीर संक्रमण को विकसित होने से बचाने में मदद कर सकती है। ग्रीन-टी को लेकर हुए अध्ययनों में इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें