नींद की समस्या
- फोटो : Freepik.com
कहीं गंभीर तो नहीं हो रही नींद की समस्या?
नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कुछ लक्षणों में आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए।
- गाड़ी चलाते समय बार-बार झपकी आने लगना।
- टीवी देखते या किताब पढ़ते समय थोड़ी देर में ही नींद आने लगना।
- काम या पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना।
- काम करने की क्षमता या प्रदर्शन में कमी आना।
- चीजें याद रखने में पहले की तुलना में ज्यादा परेशानी होना।
- छोटी-छोटी बातों पर भावनात्मक प्रतिक्रिया बढ़ जाना या भावनाओं को संभालने में कठिनाई होना।
- दिन के समय बहुत ज्यादा नींद महसूस होना।
अगर ये परेशानियां लगातार बनी रहती हैं, रात में सोने में दिक्कत होती है या पर्याप्त समय सोने के बाद भी दिनभर नींद आती रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।