आधुनिक जीवनशैली के कारण आज अधिकतर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त होते जा रहे हैं। अगर आपका उच्चतम रक्तचाप 120 और न्यूनतम रक्तचाप 80 नहीं रहता है, तो इस ओर ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ तभी रहेंगे, जब आपका रक्तचाप सामान्य रहेगा।
एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं। उच्च रक्तचाप की समस्या तब शुरू होती है, जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने के कई लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
tension
तनाव में रहना
यदि आप तनाव में रहते हैं, तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। यदि आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो सावधान हो जाइए। डॉक्टर से संपर्क कर ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
विज्ञापन
3 of 6
Tired
थकान महसूस होना
क्या थोड़ी दूर चलकर या सीढ़ियां चढ़ते ही आप थक जाते हैं? कोई छोटा-मोटा काम किया नहीं कि थककर बैठ जाते हैं? यदि हां, तो हो सकता है कि आप उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हों।
4 of 6
headace
बार-बार सिर दर्द
कुछ लोग लगातार सिर दर्द, तो कुछ सिर चकराने की समस्या से परेशान रहते हैं। यह जरूरी नहीं कि उच्च रक्तचाप के कारण ही ऐसा हो, लेकिन कई बार सिर दर्द या सिर चकराना उच्च रक्तचाप के कारण भी होता है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण भी सिर चकराने की परेशानी हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आएं, तो किसी भी दवाओं के सेवन से पहले डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
5 of 6
sleepy
नींद में कमी
जो लोग उच्च रक्तचाप से ग्रस्त होते हैं, उन्हें अक्सर रात में अच्छी नींद नहीं आती। हालांकि, किसी-किसी को नींद न आने की समस्या अवसाद, तनाव, चिंता आदि के कारण भी हो सकती है।
log into your computer with heart scan
- फोटो : Fossbytes
दिल की धड़कनों का बढ़ना
यदि आपको लगता है कि आपका हृदय जोर से धड़कता है, तो यह भी उच्च रक्तचाप की तरफ इशारा करता है। हृदय के आसपास कोई दर्द महसूस हो, तो यह उच्च रक्तचाप का कारण हो सकता है। समय रहते ही सारी आशंकाएं दूर कर लें।