Summer Tips: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, इस मौसम में पसीना होना बहुत आम बात है। पसीने की समस्या अपने साथ एक और परेशानी ले आती है और वो है पसीने की बदबू। यह सिर्फ एक छोटी-मोटी असुविधा नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए सार्वजनिक या सामाजिक परिस्थितियों में असहजता का बड़ा कारण बन जाती है। यह समझना जरूरी है कि यह समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। आपको जानकर अचरज होगा कि जब शरीर से पसीना निकलता है, तो वह अपने आप में गंधहीन होता है, लेकिन हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया इस पसीने के साथ मिलकर दुर्गंध पैदा करने लगते हैं।
यह बदबू अक्सर अंडरआर्म्स, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों से आती है, ये समस्या व्यक्ति के निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, यह एक आम शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। साफ-सफाई, कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली में छोटे बदलाव करके इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइए ऐसे ही तीन चीजों के बारे में जानते हैं।