इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।अगर आप इस ग्रहण को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना आप अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा सकते हैं।हालांकि भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।ये ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखाई देने वाला है।लेकिन आप जब कभी ग्रहण के दौरान सूर्य को देखने का मन बना रहे हो तो अपनी आंखों की रोशनी को ध्यान रखते हुए इन खास बातों का ख्याल जरूर रखें।