सर्दी की शुुरुआत होते ही लोग गर्म कपड़ों को अपने वॉर्डरोब से निकालने लगते हैं, ताकि सर्दी के प्रकोप से बचे रहे और उस दौरान होने वाली बीमारियों से भी बच सके, लेकिन केवल गर्म कपड़े पहनने से ही आप बीमारियों से नहीं बच सकते। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू औषधि की जानकारी रखें, जिससे आप अपने आप को सेहतमंद रख सकें।
आपकी रसोई में मौजूद अदरक एक अच्छी घरेलू औषधि है। इसके सेवन से आप छोटी-मोटी बीमारियां जो ठंड के मौसम में बेहद परेशान करती हैं उनसे खुद को बचा सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि अदरक के सेवन से किन-किन बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Cough And Cold
सर्दी-जुकाम और खांसी से मिलेगी राहत
अगर आप सर्दी के मौसम में अदरक का सेवन करते हैं तो आप सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। हमेशा कोशिश करें कि सर्द मौसम में अदरक वाली चाय पिएं, साथ ही यह भी कोशिश करें की आप अपने खाने में अदरक का इस्तेमाल मसाले के तौर पर करें।
विज्ञापन
3 of 5
home remedies for cold and cough
इंफेक्शन से लड़ने में करें मदद
अदरक में काफी सारे गुण होते हैं, जिनमें सबसे अधिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंटिव और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इससे आप अधिक स्वस्थ रह सकते हैं।
4 of 5
d
दर्द से दे छुटकारा
अदरक के सेवन से केवल सर्दी खांसी में ही नहीं बल्कि दर्द में भी राहत मिलती है। अदरक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसके चलते दर्द में काफी राहत मिलती है।
ब्लड शुगर में फायदेमंद
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए अदरक का सेवन वरदान होता है। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।