फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम का उच्चारण कर रहें टेंशन फ्री, इन 10 बीमारियों का भी है रामबाण इलाज

Mon, 18 Feb 2019 06:59 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
chanting om
हिंदू धर्म में 'ॐ' शब्द सबसे पवित्र और महामंत्र माना गया है। कोई भी पूजा या शुभ काम से पहले इसका उच्चारण जरूर किया जाता है। धार्मिक तौर पर इस शब्द को ईश्वर से मिलने एक रास्ता बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मंत्र का जाप करने से सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि कई शारीरिक फायदे भी होते हैं। 'ॐ' शब्द के उच्चारण से उत्पन्न होने वाली तरंगे हमारे दिमाग को सुकून पहुंचाती हैं। यह बात कई वैज्ञानिक शोध में भी साबित हो चुकी है कि इसका उच्चारण करने से हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
thyroid - फोटो : file photo
थायराइड पेशेंट्स के लिए है वरदान
ओम का उच्चारण थायराइड रोग से पीड़ित मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। दरअसल, जब कोई ॐ का उच्चारण करता है तो गले में एक कंपन पैदा होती है। जिससे थायराइड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
stress - फोटो : file photo
स्ट्रेस को करें दूर
ऊँ का उच्चारण करने से मन तनाव रहित होता है। ओम् का उच्चारण ह्रदय और रक्त के प्रवाह को भी सन्तुलित रखता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

4 of 6
study
स्मरण शक्ति को बनाएं मजबूत
कहा जाता है कि जिस बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगाता हो या फिर उसकी स्मरण शक्ति कमजोर हो और वो नियमित रुप से ऊँ का उच्चारण करें तो उसकी स्मरण शक्ति भी जल्द ही अच्छी हो जाएगी और बच्चे का मन पढ़ाई में भी लगने लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
bp
हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
बढ़ते तनाव के चलते लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अगर आप निरंतर ॐ का जाप करते हैं तो आपको इस तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। हम जब ॐ का जाप करते हैं तो हमारे शरीर में एक तरह की कंपन पैदा होती है जो कि हमारे शरीर तथा हृदय में सही रक्त प्रवाह करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
stress - फोटो : social media
दिनभर की थकान को कर देता है छू मंतर
दिनभर की भागदौड़ से हुई थकान के बाद अगर आप ॐ का उच्चारण करते हैं तो आप अपनी थकान से जल्कोद ही निजात पा सकते हैं। ॐ का जाप आपकी थकान को मिटा कर आप में नई ऊर्जा भर देगा। इतना ही नहीं ओम् का उच्चारण करने से आपके मन में निराशा के भाव भी उत्पन्न नहीं होते हैं।


नोटः  अगर कोई व्यक्ति गंभीर समस्या से पीड़ित है तो इन उपायों के साथ-साथ तुंरत डॉक्टर की सलाह भी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें