जिम जाकर मोटापा कम करने के लिए औसतन हर महीने तीन-चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन सिर्फ आधा घंटा टहलें और यह आसान ट्रिक अपनाएंगे तो वजन घटाना और भी आसान, सस्ता और ताजगी भरा होगा।
विज्ञापन
2 of 5
Sugarcane Juice
गन्ने का जूस पीकर आप आराम से वजन घटा सकते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करता है। इसके अलावा इसमें प्रचूर मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है। एक गिलास गन्ने के रस में 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। इस वजह से पेट आसानी से साफ हो जाता है और शरीर की चर्बी कम होने लगती है।
विज्ञापन
3 of 5
Sugarcane Juice
गन्ने में फैट नहीं होता। यह 100 फीसदी प्राकृतिक पेय है। इसमें 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.27 ग्राम प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसमें फॉसफोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। इसमें सिर्फ 30 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। यानी वजन कम करने के साथ-साथ यह शरीर को ऊर्जा भी देता है।
मगर गन्ने का रस मोटापा कम करने में तभी फायदेमंद होगा जब इसका सेवन सही वक्त पर और सही तरीके से किया जाए।
4 of 5
Sugarcane Juice
गन्ने का रस खाली पेट ना पिएं। नाश्ता करने के बाद सुबह या 1 बजे से पहले गन्ने का रस पीने से बहुत फायदा होता है। इस वक्त हमारा मेटाबॉलिक रेट सबसे तेज होता है। शाम में इसे पीने से बचें क्योंकि इस वक्त खाना पचाने की प्रकिया धीमी हो जाती है।
गर्मियों के मौसम में गला तर करने का सबसे आसान, प्राकृतिक और किफायती जरिया है गन्ने का जूस। इस मौसम में जगह-जगह गन्ने का रस बेचने वाली दुकानें खुल जाती हैं। महज 10 रुपये में मिलने वाले एक गिलास गन्ने के जूस के इतने फायदे हैं कि आप महीने के हजारों रुपये बचा सकते हैं। जून और जुलाई में गर्मी सबसे ज्यादा होती है। इस वक्त रिफ्रेशमेंट के लिए इस जूस के बढ़िया कुछ और नहीं होता।