फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: दिवाली की मस्ती कहीं बीपी न बढ़ा दे? डॉक्टर की ये सलाह आएगी काम; जानिए जरूरी टिप्स

Sun, 08 Nov 2026 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली में ज्यादा नमक, तला-भुना खाना, नींद की कमी और पटाखों का शोर ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं। हाई बीपी के मरीज नियमित दवा लें, नमक की मात्रा कम रखें और बीपी की जांच करते रहें।
विज्ञापन
1 of 4
दिवाली में न बढ़ जाए बीपा - फोटो : Amarujala.com/AI
दिवाली का त्योहार खुशियां और रोशनी लेकर आता है, लेकिन इस दौरान भागदौड़, देर रात तक जागना, पटाखों का शोर और खान-पान में गड़बड़ी सेहत बिगाड़ सकते हैं। जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें इस दौरान ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। त्योहारों में नमकीन, चिप्स, मिठाइयां और तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, नींद की कमी और पटाखों का तेज शोर भी ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।

ऐसे में सवाल है कि अगर अचानक बीपी बढ़ जाए तो क्या करना चाहिए? क्या इसे घर पर तुरंत कंट्रोल किया जा सकता है? आइए जानते हैं जरूरी सावधानियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
दिवाली में ब्लड प्रेशर की समस्या 

दिवाली के दौरान खान-पान में बदलाव बीपी बढ़ने की एक वजह हो सकता है। नमकीन, चिप्स, अचार और पैकेट वाले स्नैक्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोक सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
 
  • त्योहार की भागदौड़, खरीदारी और नींद पूरी न होने से भी बीपी बढ़ सकता है। 
  • पटाखों का तेज शोर भी शरीर में तनाव प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। इस दौरान एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे दिल की धड़कन और बीपी कुछ समय के लिए बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Amarujala.com/AI
अचानक बीपी बढ़ जाए तो क्या करें?

अगर बीपी बढ़ा हुआ महसूस हो तो सबसे पहले घबराने के बजाय शांत जगह पर बैठ जाएं। पांच मिनट आराम करने के बाद बीपी मापें। इस दौरान पीठ को सहारा दें, पैर जमीन पर रखें और हाथ को दिल के स्तर पर रखें। मापते समय शांत रहें।
 
  • अगर रीडिंग ज्यादा आती है तो एक मिनट के अंतर से दोबारा जांच करें और दोनों रीडिंग नोट करें। 
  • धीरे-धीरे गहरी सांस लेने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे बीपी कम करने वाली दवा का विकल्प न समझें।
  • हाई बीपी के मरीज डॉक्टर की बताई दवाएं नियमित रूप से लें।
विज्ञापन

4 of 4
ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें - फोटो : Freepik.com
इन बातों का रखें खास ध्यान

दिवाली पर नमक का सेवन सीमित रखें। पैकेट वाले स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड की जगह फल, सलाद और घर पर बने कम नमक वाली चीजें खाएं।
 
  • बीपी कंट्रोल रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नींद पूरी करें। 
  • शराब और ज्यादा कैफीन से बचें। 
  • रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि जारी रखें, लेकिन बीपी बहुत ज्यादा होने पर भारी एक्सरसाइज न करें।

अगर बीपी 180/120 mmHg से ज्यादा आता है तो कम से कम एक मिनट बाद दोबारा जांच करें। रीडिंग इतनी ही बनी रहती है और सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, देखने में बदलाव या बोलने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टरी सहायता लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें