फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो हो जाएं सावधान, स्टडी का दावा- जल्द हो सकती है मौत

Thu, 05 Sep 2019 01:09 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay
अगर आप ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि एक अध्ययन में इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह अध्ययन कहता है कि अधिक सॉफ्ट ड्रिंक पीने से समय से पहले मौत का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप भी दिनभर में ज्यादा तादाद में विभिन्न ब्रांड की सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो आपको अपनी इस आदत को छोड़ना होगा।स्टडी का दावा है कि जो लोग ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं वो अकाल मृत्यु की चपेट में आ सकते हैं। इस अध्ययन में दस यूरोपीयन देशों के चार लाख 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या कहता है यह अध्ययन
 
विज्ञापन

2 of 4
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay
यह अध्ययन कहता है कि जो लोग दिनभर में दो या फिर इससे ज्यादा गिलास सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं, उनके जल्दी मरने की संभावना ज्यादा रहती है। आप चाहे शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक पीएं या फिर शुगर वाली आपके स्वास्थ्य पर यह बराबर घातक असर डालती है। इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि सॉफ्ट ड्रिंग पीने से पाचन तंत्र संबंधी बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। यह अध्ययन जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में लोगों के फूड और ड्रिंक कंजप्शन का अध्ययन किया गया और इसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay
इस अध्ययन में साल 1992 से लेकर 2000 के बीच प्रतिभागियों के खाने और पीने की आदत का अध्ययन किया गया। अध्ययन ने साफ पुष्टि हई है कि सॉफ्ट ड्रिंक का हमारे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है और अकाल मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। सॉफ्ट ड्रिंक पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है जो कि मृत्यु की वजह बनता है। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से जुड़े जोनाथन पीयसन का कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक हमारे शरीर के लिए बेहद घातक हैं। ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीने से अवसाद का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
soft drink - फोटो : file photo
इस अध्ययन से जुड़े नील मर्फी का कहना है कि शोध में इस बात की पुष्टि हई है कि सॉफ्ट ड्रिंक से अकाल मृत्यु का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। उनका कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पीने से हायर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीते हैं या फिर डिब्बा बंद पेय पदार्थ पीने के शौकीन हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें