हमारा खान-पान कैसा होना चाहिए, नॉनवेज या वेज? इसपर लंबे समय से चर्चा होती रही है। अलग-अलग अध्ययनों के अलग-अलग निष्कर्ष हैं। कुछ शोध प्लांट बेस्ड आहार को सेहत के लिए विशेष लाभप्रद मानते हैं, जबकि कुछ अध्ययन आयरन और प्रोटीन की आवश्यकताओं को पूर्ति के लिए पशु आधारित भोजन के सेवन की सलाह देते हैं।
अगर आपके भी मन में ये सवाल बना रहता है कि सेहत को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए- नॉनवेज या वेज तो हालिया अध्ययन में इसका जवाब मिल गया है।
शोधकर्ताओं की एक टीम ने अध्ययन में बताया कि अच्छी सेहत के लिए शाकाहारी भोजन, प्लांट बेस्ड आहार खाना अधिक लाभकारी हो सकता है। चिकन-मटन या अन्य पशुओं से पर आधारित डाइट कई प्रकार से सेहत को क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है। इतना ही नहीं ज्यादा चिकन खाने से कैंसर का खतरा बढ़ने को लेकर भी सावधान किया गया है।