शराब की लत
- फोटो : shutterstock
इस शोध के लिए 63 हजार 232 लोगों की शराब पीने की आदत पर निगरानी रखी गई। इसके बाद, शराब पीकर उनके शरीर में आने वाले बदलावों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग पिछले 10 साल से हर रोज रात को एक पैग लेते हैं ऐसे लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा कहीं अधिक होता है। वहीं, जो रोज दो पैग शराब पीते हैं उनमें कैंसर का जोखिम सामान्य स्तर पर रहता है।