फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह मौत की वजह बन सकता है मोटापा, स्टडी में हुआ खुलासा

Wed, 27 Nov 2019 11:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोटापा - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली की वजह से युवाओं और बच्चों को यह बीमारी तेजी से घेर रही है। मोटापे की वजह से जहां एक तरफ आप अस्वस्थ हो रहे हैं, वहीं आपको कई घातक बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। अब एक नए अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की बीमारी, दिमाग के तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचा सकती है। हम सभी जानते हैं कि तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके क्षतिग्रस्त होने से से मृत्यु हो सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 4
मोटापा
अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की वजह से तंत्रिका तंत्र में सूजन आ सकती है और दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। यह अध्ययन ब्राजील की साओ पाउलो यूनिवर्सिटी में हुआ है। हम सभी जानते हैं कि हमारी भावनाओं, भूख और संज्ञानात्मक कार्यों को मस्तिष्क  कंट्रोल करता है। मोटापे के बढ़ने से मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
मोटापा - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े भी बताते हैं कि बच्चों और युवाओं में 1990 से लेकर 2016 के बीच तेजी से मोटापे बढ़ा है। इस अध्ययन के लिए 12 से 16 साल के स्वस्थ किशोर और 59 मोटे  किशोरों को लिया गया। अगली स्लाइड में पढ़िए मोटापे की समस्या से निजात पाने के उपाय...
 
विज्ञापन

4 of 4
मोटापा
मोटापे से रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। बाहर का खाना एकदम छोड़ दें और शुगर की मात्रा कम लें। मीठी चीजें कम खाएं और सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। आंवले के जूस के नियमित सेवन से भी आप अपना मोटापा घटा सकते हैं। ट्रांस फैट की मात्रा कम लें और सबसे ज्यादा ट्रांस फैट बाहर के खाने और पैकेट बंद चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदी चीजों में होता है। मोटापे को घटाने के लिए नियमति व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें