फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध का दावा- जो पीते हैं सिगरेट उनके बच्चों के शुक्राणु हो जाते हैं कम

Thu, 27 Jun 2019 06:59 AM IST
ललित फुलारा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिभावकों का सिगरेट पीना बच्चों के लिए नुकसानदायक - फोटो : pixabay
अगर आप सिगरेट पीते हैं तो सावधान हो जाएं। इसका दुष्परिणाम सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके बच्चों को भी हो सकता है। एक नए शोध का कहना है कि जो पिता ज्यादा सिगरेट पीते हैं उनके बच्चों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। यह गिरावट 10 फीसदी से ज्यादा होती है। यह पहली बार है जब पिता के सिगरेट पीने से बेटे के शुक्राणुओं पर होने वाले असर को लेकर शोध किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
धूम्रपान - फोटो : pixabay
इस शोध में बताया गया है कि माता-पिता के सिगरेट पीने से उनके बच्चे के शुक्राणुओं पर कैसा असर पड़ता है। शोध के मुताबिक, जो महिलाएं सिगरेट पीती हैं उनके बेटे के शुक्राणुओं की संख्या में 46 फीसदी गिरावट आती है। यह तब होता है जब किसी बच्चे की मां सिगरेट की लती होती है।
विज्ञापन

3 of 4
smoking
यह स्टडी डेनिश शोधकर्ताओं ने की है। शोध 800 बच्चों पर किया गया है। इस शोध का कहना है कि बच्चों के पैदा होने से पहले जो पिता रोज सिगरेट पीते थे उनके बच्चों के शुक्राणुओं की संख्या में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई।

 
विज्ञापन

4 of 4
smoking
शोध में गर्भवती महिलाओं के लिए सिगरेट को सबसे ज्यादा घातक बताया गया है। इसमें कहा गया है कि जो महिलाएं गर्भधारण करने के दौरान सिगरेट पीती हैं उनके बच्चे कम वजन और डाइबिटीज के शिकार हो सकते हैं। यह शोध वियना में यूरोपियन सोसायटी ऑफ ह्युमन रिप्रोडक्शन एंड इम्ब्रायोलॉजी में पेश किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें