फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में आयरन की कमी से हो सकता है डेंगू, जानें क्या कहता है शोध

Wed, 18 Sep 2019 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
डेंगू का खतरा पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है। भारत में भी डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद बहुत से लोग इस बीमारी का शिकार हो जा रहे हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाले इस रोग के बारे में एक शोध में पता चला है कि जिन लोगों में एनीमिया की समस्या होती है उनमें डेंगू के वायरस ज्यादा तेजी से फैलते हैं। तो आइए इस शोध के बारे में विस्तार से जानें।

 
विज्ञापन

2 of 5
चीन में हुए शोध में इस बात का पता चला है कि जिन लोगों के शरीर में आयरन की मात्रा कम होती हैं उनमें डेंगू के वायरस ज्यादा फैलता है। इस शोध के लिए स्वस्थ इंसानों के खून के नमूने लिए गए और इन नमूनों में डेंगू के वायरस को मिलाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
इन डेंगू के वायरस मिले खून को मच्छरों को दिया गया और इस बात की जांच करने की कोशिश की गई कि किन मच्छरों में डेंगू का वायरस फैला। और इसके नतीजे आश्चर्यजनक थे क्योंकि इनकी संख्या अलग-अलग थी। जिसका सीधा संबंध आयरन से देखा गया।

 

4 of 5
- फोटो : twitter
नेचर माइक्रोबायलॉजी में छपे शोध के अनुसार जिन मच्छरों को ज्यादा आयरन वाला खून दिया गया था उनमें डेंगू के लक्षण नहीं नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
दरअसल, इसकी वजह खुद मच्छरों की प्रतिरोधक क्षमता है। मच्छरों के सेल खून से आयरन लेते हैं और रिएक्टिव ऑक्सीजन बना देते हैं। रिएक्टिव ऑक्सीजन डेंगू के वायरस मारने में मदद करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें