कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी में लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में काम करने वाली बाई को भी छुट्टी दे दी गई है। जिसकी वजह से सारे काम खुद ही करने पड़ रहे हैं। लेकिन घर की साफ-सफाई और झाड़ू लगाने के काम को बोझ न समझें। क्योंकि झाड़ू और पोछा करने से शरीर की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। और इसकी वजह से शरीर में लचीलापन आता है और पैरों के साथ ही हाथों को भी सुडौल बनाने में मदद मिलती है। तो अगली बार कसरत के लिए समय न मिले तो घर की साफ-सफाई यानी झाड़ू-पोछा करना शुरू कर दीजिएगा। इससे मम्मी तो खुश होंगी ही साथ ही आपकी अच्छी खासी कसरत भी हो जाएगी। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं झाड़ू की मदद से की जाने वाली एक्सरसाइज जो कि आप अक्सर जिम में जाकर करते हैं। लेकिन जिम के बंद रहने की वजह से अगर ये एक्सरसाइज छूट जा रही है तो झाड़ू और पोछे की स्टिक की मदद से इसे किया जा सकता है। तो चलिए जानें किस तरह से झाड़ू-पोछे की मदद से कसरत की जा सकती है।