फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर बैठे हो रहा तनाव, महसूस कर रहे हैं अकेलापन तो ये तीन फिटनेस मंत्र आएंगे काम

Thu, 30 Apr 2020 06:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोगों के बीच चिंता, भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है
कोरोना संकट काल में दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस महामारी को रोकने के लिए भारत में भी एक महीने से ज्यादा समय से लोग अपने घरों में हैं। न बाहर निकलना हो रहा है, न ही दोस्त-रिश्तेदारों से मिलना, जिंदगी जैसे ठहर-सी गई है। घर में पड़े-पड़े लोग हर दिन एक जैसी दिनचर्या से ऊब गए हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में एक महीने से ज्यादा समय से लगे इस ब्रेक ने लोगों की मानसिक सेहत को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लोगों के बीच चिंता, भय, अकेलेपन और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में दुनियाभर के मनोवैज्ञानिक इस समय मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हमारी दिनचर्या में बड़ा बदलाव आने के कारण समस्या होती है
ऑनलाइन थैरेपी प्लेटफॉर्म संचालित कर रहीं शेरी बेंटन, जो फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की विशेषज्ञ हैं, कहती हैं कि हमारी दिनचर्या में बड़ा बदलाव आने के कारण ऐसी समस्याएं होती है। लोग तीन कारणों से परेशान हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा, नौकरी और कारोबार की अनिश्चितता और लॉकडाउन में अकेलापन। वहीं, मनोवैज्ञानिक जैनब डेलवाला कहती हैं कि ऐसी स्थिति में तनाव बढ़ने लगता है और फिर यह भावना निराशा में तब्दील हो जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए तीन चीजों पर ध्यान देना जरूरी है- दिनचर्या, बुरी आदतों से छुटकारा और सकारात्मक सोच। 
विज्ञापन

3 of 5
अच्छी दिनचर्या से अच्छा महसूस होता है
दिनचर्या 
  • विशेषज्ञ बताते हैं कि सबसे पहले नई दिनचर्या तय करें। 
  • इससे एक निश्चित उद्देश्य मिलता है और मन सामान्य महसूस करता है। 
  • समय पर सोएं, समय से जगें, समय से खानपान करें। 
  • रचनात्मक कार्य करें और योग-ध्यान, व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

4 of 5
अपने लिए भी कुछ समय निकालें
सकारात्मक सोच
  • आप अपने घर में हैं और परिवार के सदस्यों के साथ समय बीत रहा है। इस बीच अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। 
  • कुछ नया और रचनात्मक सोच रहे हैं तो उसपर विचार करें और अंजाम तक पहुंचाएं। 
  • जितना हो सके पॉजिटिव नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंदगी के लिए धूम्रपान पड़ेगा महंगा
बुरी आदतें छोड़ें
  • लॉकडाउन पीरियड में लोग तनाव के कारण सिगरेट, शराब, तंबाकू वगैरह का सहारा लेते हैं। लोगों की लत गहरी होती जाती है। लेकिन यह समय इन बुरी आदतों को छोड़ने का है। अगर आप एकाकीपन महसूस कर रहे हैं तो परिवार के साथ अपनी भावनाएं साझा करें। 
ऐसे हालात से मुकाबला करने के लिए ये तीन मंत्र आपके बहुत काम आएंगे। अगर आपने इन तीनों चीजों पर काबू पा लिया तो आप तनाव या अकेलापन महसूस नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें