फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव की चपेट में हैं 30 फीसदी कामकाजी, भरपूर नींद से खत्म हो सकती है यह समस्या

Sun, 17 Nov 2019 10:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
stress
तनाव की समस्या तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का बोझ और अनियमित जीवनशैली की वजह से युवा जल्द ही तनाव की चपेट में आ रहे हैं। एक शोध का कहना है कि अच्छी और गहरी नींद इस तनाव को कम कर सकती है। दरअसल, हर इंसान किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहता है लेकिन जब यह चिंता काफी बढ़ जाती है तो तनाव का रूप ले लेती है। हेल्थ-टेक स्टार्टअप विवांत के सर्वे के अनुसार 30 फीसद कामकाजी पेशेवरों को काम के दौरान मानसिक और भावनात्मक जोखिमों से जूझना पड़ता है। जबकि  28 फीसद लोग अवसाद से ग्रसित रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
stress - फोटो : social media
अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के अध्ययन का कहना है कि गहरी नींद लेकर तनाव को खत्म किया जा सकता है। अध्ययन का कहना है कि कम नींद लेने की वजह से लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ रही है। व्यवहार में आ रहे इस परिवर्तन का सीधा असर मानसिक क्षमता पर पड़ रहा है। सर्वे में पाया गया है कि हर चार में से एक व्यक्ति को लगता है कि उनकी जीवनशैली और काम का संतुलन ठीक नहीं है। बड़े पदों पर नौकरी करने वाले 27 फीसद लोग तनाव में रहते हैं। इस सर्वेक्षण में दो लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

तनाव से होती हैं गंभीर बीमारियां
अध्ययन में बताया गया है कि तनाव से शरीर में कई शारीरिक और जैविक बदलाव होते हैं। कई हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिनमें एड्रेनलिन और कार्टिसोल प्रमुख हैं। इनकी वजह से दिल का तेजी से धड़कना, पाचन क्रिया का मंद पड़ जाना, रक्त का प्रवाह प्रभावित होना, सिर दर्द रहना, नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाना और इम्यून सिस्टम का कमजोर होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, तनाव हमारे शरीर पर घातक असर डालता है। तनाव की वजह से हमारे रिश्ते भी खराब हो जाते हैं और जल्द ही गुस्सा आने की वजह से रक्तचाप की समस्या होने लगती है। तनाव का अगर सही वक्त पर इलाज नहीं किया गया तो यह खतरनाक रूप ले सकता है। तनाव को कम करने के लिए योग और एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें