स्ट्रेस ईटिंग से बचाव
- फोटो : istock
उपाय भी जान लें
कुछ भी खाने से पहले सोचें कि आप क्यों और क्या खा रही हैं। क्या आपको सच में भूख है या बस मन को ठीक करने के लिए खा रही हैं। जो आप खा रही हैं, उससे आपके शरीर को कुछ फायदा मिलेगा या नहीं, या बस ऐसे ही खा रही हैं। दिन भर में जब भी खाएं तो उसे डायरी में लिख लें। इससे आपको पता चलेगा कि आपने कब और क्या खाया। डायरी में खाने का चार्ट रखें। हेल्दी और अनहेल्दी खाने की सूची बनाएं। बाजार जाएं तो हेल्दी चीजें, जैसे कि फल-सब्जी, ड्राई फ्रूट्स, नेचुरल फूड्स आदि ही खरीदें।
इसके अलावा तनाव कम करने के लिए आप कई अन्य विकल्प भी चुन सकती हैं। मेडिटेशन, एक्सरसाइज, योगासन कर सकती हैं। सुबह-शाम थोड़ा समय इनमें देने से आपका तनाव कम होगा और मन भी खाने से दूर रहेगा। आपकी पाचन क्रिया अच्छी होगी और हार्मोन्स का संतुलन बना रहेगा। अगर बहुत ज्यादा तलब होती है तो खाने के कुछ ऐसे विकल्प चुनें, जो हेल्दी हों। घर में कुछ स्नैक्स बना सकती हैं, कम कैलोरी वाले फूड्स खा सकती हैं। इसके साथ ही अपने आहार विशेषज्ञ से बात करें। अगर जरूरत पड़े तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें, जिससे आप एक सही रूटीन फॉलो कर सकें।