फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आसान घरेलू उपायों को आजमाकर दूर करें मसूड़ों से खून आने की समस्या

Thu, 15 Apr 2021 04:00 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऐसी समस्याओं में व्यक्ति को तकलीफ बहुत होती है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष
मसूड़ों से खून आना ,सूजन बने रहना बहुत आम समस्याएं हैं जो कि कभी भी किसी को हो सकती है लेकिन ऐसी समस्याओं में व्यक्ति को तकलीफ बहुत होती है इसलिए जरूरी है कि प्राकृतिक तरीकों से इनका उपचार कर लिया जाए। मसूड़ों से खून आने का मुख्य कारण जीवाणुओं का संक्रमण होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन घरेलू उपायों को करके आप इस समस्या का सही इलाज कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
शहद में एंटीबैक्टेरीयल एवं एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं - फोटो : Pixabay

शहद 
मसूड़ों से खून आने का एक कारण कीटाणुओं का संक्रमण भी होता है। शहद के उपयोग से मसूड़ों से खून आने एवं सूजन आने की समस्या में भी राहत मिलती है। शहद में एंटीबैक्टेरीयल एवं एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिस वजह से इसके उपयोग से मसूड़ों की समस्या में राहत मिलती है। ऊंगली पर थोड़ा शहद लेकर आराम से मसूड़ों पर धीरे-धीरे शहद लगाएं। 

 

विज्ञापन

3 of 6
उपचार के लिए एक चम्मच नारियल का तेल लें - फोटो : social media

नारियल का तेल
नारियल के तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी एवं एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से इसके उपयोग से मसूड़ों के दर्द, सूजन एवं खून आने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके उपचार के लिए एक चम्मच नारियल का तेल लें। नारियल के तेल को मुंह में 10 से 15 मिनट के लिए घुमाएं। इससे दांत भी साफ किए जाते हैं। इस उपचार को आप दिनभर में एकबार जरूर करें। 

4 of 6
लौंग के तेल को मसूड़ों के ऊपर जरूर लगाएं - फोटो : सोशल मीडिया

लौंग
इस समस्या में लौंग के तेल के उपयोग से आपको बहुत राहत मिल सकती है। लौंग का तेल मसूड़ों में हो रहे जीवाणुओं के संक्रमण से लड़ने और मसूड़ों से खून आने की समस्या में बहुत फायदेमंद साबित होता है। लौंग में एंटी प्लाक और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं जिससे कि दांत से जुड़ी समस्या दूर होती है। लौंग के तेल को मसूड़ों के ऊपर जरूर लगाएं। 

विज्ञापन

5 of 6
नमक में एंटी-सैप्टिक एवंं एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं - फोटो : pixabay

नमक पानी
मसूड़ों से खून आने पर नमक पानी के गरारे भी बेहद फायदेमंद रहते हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी लेना है, उसमें नमक डालना है और उसे अच्छे से मिलाकर उससे कुल्ला करना है। ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन कम होती है, साथ ही उनसे खून आना भी बंद हो जाता है। नमक में एंटी-सैप्टिक एवंं एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसा करने से जीवाणुओं का संक्रमण खत्म हो जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहुत जरूरी है कि आप विटामिन-सी का सेवन करें - फोटो : social media

विटामिन- सी का सेवन
यदि आपको बार-बार मसूड़ों में सूजन और खून की समस्या होती रहती है तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप विटामिन-सी का सेवन करें। जिनके शरीर में विटामिन- सी की कमी होती है, उन्हें मसूड़ों की समस्या होती रहती है इसलिए संतरे, नींबू, आंवले का सेवन पर्याप्त मात्रा में करने से मसूड़ों में खून की समस्या से राहत मिलती है और संक्रमण भी नहीं होता है। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें