Stomach Gas Problems Remedies: खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार ये छोटी सी समस्या आपको बहुत परेशान कर देती है। पेट फूलना, पेट में हल्का दर्द, बेचैनी और डकारें आना इसके सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या न केवल आपको असहज कर सकती हैं, बल्कि कई बार आपको सामाजिक परिस्थितियों में भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। आधुनिक जीवनशैली और खान-पान की कुछ आदतों के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। अच्छी बात यह है कि इस समस्या से निपटने के लिए हमारे घरों में ही कई ऐसे प्राकृतिक और प्रभावी उपाय मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर आप भोजन के बाद होने वाली गैस से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
क्यों बनती है भोजन के बाद गैस?
भोजन के बाद पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं इनमें से मुख्य कारण हैं, जल्दी-जल्दी खाना खाना, खाते समय बात करना, भोजन को ठीक से न चबाना या कुछ खास तैलीय तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना। इस अलावा ओवरइटिंग (ज्यादा खाना खा लेना) या पाचन तंत्र का कमजोर होना भी पेट में गैस बनने का कारण हो सकती है। खैर, अब आइए इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।