फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में बैठकर काम करने से हो गए हैं परेशान, तो आ गया है 'स्टैंडिंग डेस्क'

Tue, 06 Aug 2019 09:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
working office - फोटो : file photo
ऑफिस में हमें एक जगह बैठ कर काम करना पड़ता है। इसके साथ ही लगातार एक जगह बैठे रहने से शरीर की सेहत पर भी असर पड़ता है। लेकिन अब आपको ये जानकर खुशी होगी कि बहुत से ऑफिस अपने यहां खड़े होकर काम करने की सुविधा दे रहें हैं। तो जाने कैसे खास है ये ऑफिस की स्टैंडिंग डेस्क।
 
विज्ञापन

2 of 5
बैठ कर काम करने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। खासकर लगातार बैठे रहने से पेट की चर्बी सबसे ज्यादा बढ़ती है। लेकिन खड़े होकर काम करने की सुविधा मिलने से अब लोगों को इस तरह की समस्या से नि़जात मिल जाएगा। क्योंकि शोध में बताया गया है कि रोजाना कुछ देर खड़े रहने से एक हजार कैलोरी बर्न होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इसके साथ ही लगातार बैठे रहने से कमर और पीठ में भी तकलीफ होना शुरू हो जाती है। अगर कुछ देर तक ऑफिस में खड़े होकर काम करने को मिले तो कमर दर्द की शिकायत से थोड़ी राहत मिलेगी।
 

4 of 5
diabetes
शोध में यह बात सामने आई है कि स्टैंडअप डेस्क पर काम करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। दस कर्मचारियों पर किए गए अध्ययन में यह बात पता चली कि 180 मिनट तक खड़े रहने से शुगर के स्तर में 43 फीसदी की कमी आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
office - फोटो : pixa
कैसे काम करती है स्टैंडिंग डेस्क
इन डेस्क की खासियत यह है कि इन्हें बस एक बटन दबाकर खड़े होकर काम करने लायक बना सकते हैं। और जब आपका मन करें बैठने का तो बस उसी बटन से उसे अपनी सीट के बराबर लाया जा सकता है। बेंगलुरु में स्थित इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कम्पनी गोल्डमेन के सभी कर्मचारियों की डेस्क स्टैंडिंग डेस्क ही हैं।  इन डेस्क की वजह से ऑफिस के कर्मचारी अब पहले से ज्यादा मूव कर पाते हैं और बैठना कम पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें