फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Sore Throat: इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, दिनभर नहीं होगी गले में खिच-खिच!

Mon, 18 May 2026 08:40 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sore Throat Home Remedies: अगर आप भी पूरा दिन गले की खिच-खिच यानी कि गले की खराश से परेशान रहते हैं तो ये लेख आपके काम की होने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : AI
Sore Throat Home Remedies: मौसम बदलते ही गले में खिचखिच, खराश और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। सुबह उठते ही गला सूखना या बार-बार खांसी आना कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। ऐसे में दिन की शुरुआत अगर सही चीजों के साथ की जाए तो गले से जुड़ी दिक्कतों से काफी हद तक राहत मिल सकती है। 

आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों का जिक्र मिलता है, जो गले को आराम देने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करती हैं। खासकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से गला लंबे समय तक साफ और तरोताजा महसूस होता है।

 इसके अलावा ये शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती हैं। सही खानपान और छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपनाकर गले की समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : Adobe Stock
इन दो चीजों से करें दिन की शुरुआत

1. अगर सुबह उठते ही गले में खिचखिच, खराश या भारीपन महसूस होता है, तो दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी चीजों के साथ करना फायदेमंद हो सकता है। गुनगुना पानी और शहद का सेवन गले को आराम देने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : Adobe stock
गुनगुना पानी गले में जमा बलगम को साफ करता है और सूखेपन को कम करता है, जिससे गला साफ महसूस होता है। वहीं शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की जलन और खराश को कम करने में सहायक माने जाते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन गले को लंबे समय तक आराम पहुंचा सकता है।
 

4 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : AdobeStock

2. अदरक और तुलसी भी गले के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। वहीं तुलसी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाती है और बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से बचाने में सहायक होती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : instagram
आप अदरक और तुलसी की चाय बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इनका उपयोग करने से गला साफ रहता है और खांसी या खराश की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन दो चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : Adobe stock
अपनाएं ये आदतें भी
 
  • ठंडी चीजों से दूरी बनाएं
  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
  • धूल और प्रदूषण से बचें
  • ज्यादा ठंडी या तली चीजें कम खाएं
  • रात में हल्दी वाला दूध पिएं
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें