गुर्दे में पथरी होने से पहले ही हमारा शरीर हमको कई तरह के संकेत देने लगता है। अगर वक्त रहते हुए गुर्दे में पथरी के लक्षणों को पहचान लिया जाए और सही इलाज करा लिया जाए तो ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। दरअसल, किडनी में पथरी होना बेहद दर्दनाक बीमारी है। ऐसी स्थिति में मरीज को तेज दर्द होता है जो कि कई बार असहनीय हो जाता है। किडनी में पथरी होने पर दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है। बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है और पेशाब में बदबू आने से लेकर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है।