अनानास (पाइन एप्पल) सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अवसाद से लेकर कई घातक बीमारियों में अनानास का जूस फायदेमंद होता है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको अनानास का जूस पिना चाहिए क्योंकि इससे इम्युनिटी बढ़ती है। अनानास में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व खूब ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। एक गिलास अनानास के जूस में फैट की मात्रा करीब 1.7 ग्राम और प्रोटीन की मात्रा एक ग्राम होती है। इसमें फाइबर की मात्रा 2.3 ग्राम और विटामिन सी से लेकर विटामिन बी6 की मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं अनानास किस तरह से आपके स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है...