फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्जाइमर, कैंसर और ट्यूमर से बचना है तो रोज सुबह खाएं एक सेब

Wed, 19 Jun 2019 10:20 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सेब खाने के फायदे - फोटो : pixabay
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। अगर आप सुबह उठते ही एक सेब खाते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेदी। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।

4 of 8
सेब
सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है।
विज्ञापन

5 of 8
सेब
सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इसमें फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं।यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है।
विज्ञापन

7 of 8
apple
सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। सेब आपके लीवर को डेटोक्सीफाई कर देता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे संक्रमण आदि की बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
apple
सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है। सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें