फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में इस देश के लोग हैं सबसे ज्यादा स्वस्थ, जानें क्या हैं खाते?

Sat, 16 Feb 2019 12:10 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
healthy
पूरी दुनिया में इटली के लोग सबसे ज्यादा स्वस्थ हैं। ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स में स्वस्थ रहने को लेकर इटली के लोगों का आंकड़ा सबसे ऊपर है। ब्लूमबर्ग ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स में इस बात की जानकारी दी गई है। इटली के लोगों के स्वस्थ रहने का राज उनके खान-पान में छिपा है। रिपोर्ट में 163 देशों के आंकड़ों का आंकलन किया गया और इस बात की जानकारी दी गई कि इटली के लोगों का स्वास्थ्य इंडेक्स बाकी के देशों के मुकाबले नंबर वन पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग के डाटा का आंकलन करके यह रिपोर्ट दी गई है। इटली के लोगों को न ही मोटापा होता है और न ही ब्लड प्रेशर
विज्ञापन

2 of 6
healthy food
इस शोध में शामिल शोधकर्ताओं ने उच्च रक्त चाप और मोटापा और तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के शोध के जरिए यह निष्कर्ष निकाला। इसके अलावा इस रिपोर्ट में 163 देशों के मृत्यु दर का भी आंकलन किया गया। इसके बाद सभी देशों के स्वस्थ रहने को लेकर रेटिंग दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
healthy food
यह रेटिंग 100 में से दी गई। इनमें इटली के लोगों को सबसे ज्यादा स्कोर 93.11 मिला। यानी कि इटली के लोग बाकी देशो के मुकाबले सबसे ज्यादा स्वस्थ हैं। इतना ही नहीं यहां के लोग 80 साल से ज्यादा की उम्र बिताते हैं। आइए जानते हैं इटली के लोगों का खान-पान
 

4 of 6
obesity
इटली के लोगों के स्वस्थ रहने का राज उनके खानपान में छिपा है। मोटापे को लेकर भी इटली की दर सबसे नीचे है। इसका कारण यहां के लोगों का हेल्दी खानपान है। यहां के लोगों की डाइट भी बाकी के देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा समृद्ध है।


 
विज्ञापन

5 of 6
health diet
यहां के लोग अपने आहार में सबसे ज्यादा फल और सब्जियां लेते हैं। इसके अलावा अपरिष्कृत अनाज यहां के लोगों के आहार में शामिल है जिसकी वजह से इनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
healthy food
इटली के लोग अपने आहार में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा फैटी एसिड लेते हैं। इटली के लोग हफ्ते में कई बार पास्ता खाते हैं और मोटापा और हार्ट को प्रभावित करने वाले खाने से दूरी बनाते हैं। इटली के लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो खाने को आराम से और चबा-चाबकर खाते हैं। वो आहार के साथ रेड वाइन लेते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें