डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
दरअसल, फाइबर से भरपूर आहार आपको सिर्फ डायबिटीज से ही नहीं बचाता है बल्कि हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। कई शोधों में बताया गया है कि आहार में फाइबर शामिल करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है। अगर आप फाइबर से भरपूर आहार लेते हैं तो लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहता है और मोटापे की समस्या से भी आपको निजात मिलता है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि वो हर दिन 25 ग्राम फाइबर को अपने आहार में शामिल करें। इसी तरह, पुरुषों के लिए दिनभर में 38 ग्राम फाइबर जरूरी है। वैसे तो फाइबर सबके लिए जरूरी है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है।