Australia Social Media Ban For Children: ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाने के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बच्चों के लिए बंद करने का एक बड़ा और मजबूत कदम उठाया गया है। यह फैसला इस बात को रेखांकित करता है कि अत्यधिक और अनियंत्रित सोशल मीडिया उपयोग बच्चों के विकासशील दिमाग पर कितना हानिकारक प्रभाव डाल रहा है।
विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने लगातार चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया की लत और इसका निरंतर उपयोग बच्चों में चिंता, अवसाद, आत्मविश्वास की कमी और नींद की समस्याओं को बढ़ा रहा है। ऑस्ट्रेलिया का यह निर्णय मानता है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद तुलनात्मक सामग्री, साइबर बुलिंग का खतरा और 'परफेक्ट लाइफ' दिखाने का दबाव युवाओं दिमाग के आत्म-सम्मान और सामाजिक कौशल को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।
इन्हीं वजहों से ऑस्ट्रेलिया में कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। अब सवाल ये है कि इससे उन बच्चों पर किस तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।