आज के समय में काम का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें ये भी ध्यान नहीं रहता है कि बैठे-बैठे कितना समय हो गया है। ऑफिस में लोगों को घंटो तक एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है। जिससे कई तरह की परेशानियां हो जाती है लेकिन हम इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आगे चलकर यहीं परेशानियां बड़ी समस्याओं की वजह बनती हैं। एक जगह पर बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न और दर्द जैसी समस्याएं तो आम बात हैं। इसके अलावा एक जगह बैठे रहने से शरीर में कई तरह की समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।