फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: ये 6 उपाय अपना लिए तो बच सकते हैं हार्ट अटैक से, डॉक्टर भी देते हैं सलाह

सार

नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स (एनसीएचएस) के डेटा से पता चलता है कि कई कारणों से युवा आबादी हृदय रोगों का तेजी से शिकार होती जा रही है। अमेरिका में हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति हृदय रोग से मरता है। आइए जानते हैं कि आप इससे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति हृदय रोग से मरता है। - फोटो : Freepik.com
हृदय रोगों का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है, यहां तक कि 30 से कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हृदय रोग दुनियाभर में तेजी से बढ़ती समस्या है। हृदय रोग की गंभीर स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा होता है जिसे गंभीर और जानलेवा माना जाता रहा है। 

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति हृदय रोग से मरता है। इतना ही नहीं हृदय रोगों के कारण स्वास्थ्य पर हर साल खर्च भी बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर कहते हैं, लाइफस्टाइ और आहार का ध्यान रखकर हम सभी हृदय रोगों के खतरे से बचे रह सकते हैं। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को हृदय रोगों की दिक्कत रही हो, आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो सावधान हो जाइए, आप भी इन गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हृदय रोगों के मामलों के लिए मोटापा की समस्या को एक कारक माना जा सकता है। - फोटो : Freepik.com
तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले

नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स (एनसीएचएस) के डेटा से पता चलता है कि वृद्ध लोगों में दिल के दौरे कहीं अधिक आम माने जाते रहे हैं, पर कई कारणों से युवा आबादी भी इसका शिकार होती जा रही है। कोलंबिया विश्वविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ और महामारी विज्ञानी डॉ. एंड्रयू मोरन कहते हैं, दुनियाभर में बढ़ते हार्ट अटैक और हृदय रोगों के मामलों के लिए मोटापा की समस्या को एक कारक माना जा सकता है। इसके अलावा आपकी दिनचर्या की कई गड़बड़ आदतें भी आपमें हृदय रोग और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ उपायों पर अगर आप ध्यान दे लें तो  हृदय रोगों के खतर के 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नियमित रूप से करें योग-व्यायाम - फोटो : Adobe Stock
हृदय रोगों से बचाना है तो करें ये छह उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोगों से बचने के लिए कुछ बातों पर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना या नियमित व्यायाम करना हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें।  प्रति सप्ताह 150 मिनट मध्यम शारीरिक या 75 मिनट की तीव्र स्तरीय शारीरिक गतिविधि आपके लिए फायदेमंद मानी जाती है।

पौष्टिक आहार जरूरी

हृदय रोगों का खतरा कम करने के लिए आहार को पौष्टिक रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर अध्ययन बताते हैं कि आपको प्लांट बेस्ट चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ऐडेड शुगर, प्रोसेस्ड अनाज (जैसे सफेद आटा) और नमक वाली चीजों का कम से कम सेवन करें। 

4 of 5
धूम्रपान को कहें न - फोटो : freepik.com
धूम्रपान बहुत नुकसानदायक

धूम्रपान  की आदत को आमतौर पर फेफड़ों की सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है पर इसका आपके हृदय स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।  धूम्रपान हृदय की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर और हार्ट तक रक्त प्रवाह को कम करके हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देता है। 

वजन का रखें ध्यान

जिन लोगों का वजन अधिक होता है उन्हें हृदय रोगों का खतरा भी ज्यादा हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से 25 के बीच रखें। वजन बढ़ना विशेषतौर पर बेली फैट का बढ़ना आपके हार्ट हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तचाप नियंत्रण जरूरी - फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल रखें कंट्रोल
 
हार्ट अटैक के लिए हाई ब्लड प्रेशर को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें इसे कंट्रोल रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। 120/80 से कम ब्लड प्रेशर रखने का प्रयास करें। इसी तरह कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। हाई कोलेस्ट्रॉल रक्त के प्रवाह को बाधित करने लगता है जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। 

तनाव भी खतरनाक

हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए स्ट्रेस कंट्रोल के उपाय भी जरूरी हैं। तनाव की समस्या सीधे तौर पर तो हार्ट अटैक का कारण नहीं बनती है पर इसके कारण ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जो हार्ट के लिए नुकसानदायक हैं। स्ट्रेस की समस्या सूजन, उच्च रक्तचाप के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है।



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें