बुढ़ापा शरीर का एक सामान्य लक्षण है और समय के साथ हर इंसान बूढ़ा होता है। लेकिन आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं। आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें। इससे आपको असमय बुढ़ापा नहीं आएगा।