स्ट्रेस की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
सामान्य स्ट्रेस और साइलेंट स्ट्रेस में क्या अंतर है?
स्ट्रेस किसी जानी-पहचानी चुनौती, डेडलाइन, विवाद या खतरे के प्रति शरीर की तुरंत अलर्ट करने वाली प्रतिक्रिया है। आपको आमतौर पर पता होता है कि आप तनाव में हैं, क्योंकि इसके कारण स्पष्ट होते हैं जैसे कोई परीक्षा, काम का भारी बोझ या आर्थिक समस्या।
- इसके कारण दिल की धड़कन तेज होने, घबराहट, पसीना आने जैसी दिक्कतें होती रहती हैं। आमतौर पर जिस कारण आपको तनाव है उस घटना के गुजर जाने या हल हो जाने पर यह अपने आप खत्म हो जाता है।
साइलेंट स्ट्रेस की दिक्कत
साइलेंट स्ट्रेस को तनाव का एक छिपा हुआ रूप माना जाता है। ऊपर से देखने पर आपको लग सकता है कि सब ठीक है या आपको इसकी आदत हो गई है, जबकि असल में आपका शरीर लगातार एक तरह के 'सर्वाइवल मोड' में फंसा होता है। इस समस्या के कारण आपको लगातार थकान, दिमाग सुन्न होने, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, बिना किसी स्पष्ट कारण के सिरदर्द और नींद की दिक्कत हो सकती है।