फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंट स्ट्रेस: न रोना, न घबराहट फिर भी दिमाग में चल रहा है तनाव का तूफान? कहीं आप भी तो नहीं हैं इसका शिकार

Mon, 02 Nov 2026 10:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साइलेंट स्ट्रेस यानी छिपा हुआ मानसिक तनाव कई बार सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लगातार थकान, नींद में बदलाव, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी, बेचैनी और सामाजिक दूरी इसके संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सिरदर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आपको भी बिना ज्यादा काम किए थकान महसूस होती है? छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है और रात को सोते समय भी दिमाग शांत नहीं रहता? अगर हां, तो हो सकता है कि आप स्ट्रेस का शिकार हों।

स्ट्रेस-एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं वैश्विक स्तर पर सेहत के लिए गंभीर खतरा रही हैं। ये दिक्कतें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जरूरी नहीं है कि तनाव हमेशा किसी बड़ी परेशानी, काम के दबाव या मानसिक चिंता के रूप में ही दिखाई दे। कई बार यह चुपचाप हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है।

आप काम करते रहते हैं, लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं लेकिन अंदर ही अंदर शरीर और दिमाग लगातार दबाव में रहता है। इसे आमतौर पर साइलेंट स्ट्रेस कहा जाता है। कई बार लोगों को पता भी नहीं चल पाता कि वे स्ट्रेस का शिकार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
स्ट्रेस की समस्या - फोटो : Adobe stock photos
साइलेंट स्ट्रेस की समस्या

स्ट्रेस की समस्या के कारण लोगों को नींद की कमी, थकान जैसी समस्याएं होती रहती हैं। आमतौर पर इसे बढ़ती उम्र का संकेत समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
 
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, साइलेंट स्ट्रेस कोई मेडिकली बीमारी नहीं, बल्कि इसे तनाव की ऐसी स्थिति को बताने के लिए प्रयोग में लाया जाता है जिसमें व्यक्ति अपने तनाव को स्पष्ट रूप से पहचान नहीं पाता।
  • वह अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहता है, लेकिन उसका शरीर लगातार तनाव की प्रतिक्रिया से गुजर रहा होता है।

तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। ये शरीर को चुनौती या खतरे से निपटने के लिए तैयार करते हैं। लेकिन लंबे समय तक तनाव बना रहे, तो इन हार्मोन्स की अधिकता के कारण लोगों की नींद, मूड, पाचन और दिल की सेहत प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
स्ट्रेस की दिक्कत - फोटो : Freepik.com
सामान्य स्ट्रेस और साइलेंट स्ट्रेस में क्या अंतर है?

स्ट्रेस किसी जानी-पहचानी चुनौती, डेडलाइन, विवाद या खतरे के प्रति शरीर की तुरंत अलर्ट करने वाली प्रतिक्रिया है। आपको आमतौर पर पता होता है कि आप तनाव में हैं, क्योंकि इसके कारण स्पष्ट होते हैं जैसे कोई परीक्षा, काम का भारी बोझ या आर्थिक समस्या।
 
  • इसके कारण दिल की धड़कन तेज होने, घबराहट, पसीना आने जैसी दिक्कतें होती रहती हैं। आमतौर पर जिस कारण आपको तनाव है उस घटना के गुजर जाने या हल हो जाने पर यह अपने आप खत्म हो जाता है।

साइलेंट स्ट्रेस की दिक्कत

साइलेंट स्ट्रेस को तनाव का एक छिपा हुआ रूप माना जाता है। ऊपर से देखने पर आपको लग सकता है कि सब ठीक है या आपको इसकी आदत हो गई है, जबकि असल में आपका शरीर लगातार एक तरह के 'सर्वाइवल मोड' में फंसा होता है। इस समस्या के कारण आपको लगातार थकान, दिमाग सुन्न होने, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, बिना किसी स्पष्ट कारण के सिरदर्द और नींद की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
मानसिक तनाव को कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
साइलेंट स्ट्रेस की पहचान क्या है?

चूंकि साइलेंट स्ट्रेस कोई मेडिकल टर्म नहीं है, इसलिए इसका कोई खास निदान नहीं है। हालांकि सभी लोगों को इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।
 
  • पर्याप्त आराम के बावजूद थकान महसूस होना और दिनभर ऊर्जा की कमी रहना तनाव का संकेत हो सकता है।
  • रात में बार-बार नींद खुलना, सोने में परेशानी होना या सुबह उठने पर भी तरोताजा महसूस न करना।
  • मामूली बातों पर गुस्सा आना, बेचैनी महसूस करना या दूसरों से बातचीत करने का मन न होना।
  • लंबे समय तक तनाव रहने पर मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन और कंधों में दर्द में दर्द हो सकता है।
  • तनाव का असर आंतों और पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है। इसके कारण कुछ लोगों को गैस, पेट दर्द, कब्ज या दस्त की समस्या होने लगती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें