Peshab ka Rang kya batata hai: हम अक्सर अपनी सेहत के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पेशाब (Urine) का रंग आपकी सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है? डॉक्टरों के अनुसार, यूरिन का रंग शरीर में पानी की मात्रा, संक्रमण, लिवर फंक्शन और अन्य स्वास्थ्य स्थिति का संकेत हो सकता है।
पेशाब का हल्का पीला रंग सामान्य है, लेकिन अगर रंग अचानक बदल जाए और अन्य लक्षण भी हों, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और इलाज से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। पेशाब के रंग बदलने को अनदेखा न करें।याद रखें अगर कुछ भी असामान्य लगे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इस लेख में जानिए कि अलग-अलग रंग की पेशाब क्या दर्शाती है और कब आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पेशाब का रंग और स्वास्थ्य
-
एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में औसतन 4–8 बार पेशाब करता है।
-
डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षणों में गहरा पीला यूरिन शामिल है।
-
UTI महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक आम है।
सामान्य पेशाब का रंग कैसा होता है?
सामान्य तौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला (Pale Yellow) होता है। इसका कारण है एक पिगमेंट जिसे यूरोक्रोम (Urochrome) कहा जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के टूटने से बनता है। जितना अधिक पानी आप पीते हैं, रंग उतना हल्का होता है।