फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Damage: इन लक्षणों का मतलब आपका लिवर हो रहा है डैमेज, त्वचा में ऐसे बदलावों को बिल्कुल न करें अनदेखा

Sun, 11 Feb 2024 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर में होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन का ठीक रहना जरूरी है और पाचन ठीक रहे इसके लिए आवश्यक है कि आपका लिवर ठीक तरीके से काम करते रहे। लिवर में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का शरीर पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है।

लिवर, रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, रक्त शर्करा के स्तर को ठीक बनाए रखता है और रक्त के थक्के को नियंत्रित करता है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर से संबंधित बीमरियों का खतरा अधिक हो सकता है।

लिवर में होने वाली समस्याओं पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे लिवर डैमेज होने का भी खतरा हो सकता है। लिवर में होने वाली गंभीर समस्याएं जानलेवा भी हो सकती हैं इसलिए जरूरी है कि शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

2 of 5
लिवर की बीमारियां - फोटो : istock
लिवर डैमेज का खतरा

लिवर की कई बीमारियों में शुरुआती स्थिति में कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं, लिवर डैमेज की स्थिति के साथ भी ऐसा ही है। लिवर डैमेज या सिरोसिस की समस्या जानलेवा हो सकती है, इसलिए इसके कुछ संकेतों को पहचानना जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की ज्यादातर बीमारियों के लिए अल्कोहल का सेवन करना प्रमुख कारक माना जाता रहा है, पर जो लोग शराब नहीं भी पीते हैं उनमें भी लिवर की क्षति का खतरा हो सकता है। पीलिया, त्वचा में खुजली और अंगों में सूजन जैसे लक्षण इस बात के संकेत हैं कि आपका लिवर ठीक नहीं है या इसमें कोई बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
थकान-कमजोरी की दिक्कत - फोटो : istock
इन लक्षणों पर दें ध्यान

लिवर का प्रमुख कार्य विषाक्त पदार्थों का ब्रेक डाउन करना होता है। लिवर में होने वाली किसी भी प्रकार की बीमारी या लिवर डैमेज की स्थिति में शरीर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। इस तरह की स्थिति में आपको थकान, अस्पष्टीकृत रूप से वजन घटने, भूख में कमी होने और अक्सर उल्टी महसूस होते रहने की समस्या हो सकती है।

डॉक्टर से मिलकर लिवर की जांच के माध्यम से इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
पीलिया का खतरा - फोटो : Getty Images
त्वचा से संबंधित दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की बीमारियों में त्वचा से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का खतरा देखा जाता है। लिवर में समस्या के कारण बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण आपको पीलिया होने का खतरा हो सकता है। बार-बार पीलिया होते रहना इस बात का संकेत है कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है।

इसके अलावा लिवर में होने वाली समस्या के कारण रक्तप्रवाह से विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके परिणामस्वरूप थकान, सिरदर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैरों में सूजन की दिक्कत - फोटो : iStock
शरीर में बढ़ सकती है सूजन की दिक्कत

लिवर में होने वाली बीमारियों का एक प्रमुख संकेत मूत्र में  होने वाली समस्या भी है। आपको पेशाब के रंग में गाढ़ापन या अधिक पीलापन महसूस हो सकता है। 

लिवर की समस्या के कारण फ्ल्यूड रिटेंशन की भी दिक्कत हो सकती है, जो शरीर के कई अंगों में सूजन की दिक्कत बढ़ाने वाली मानी जाती है, विशेषकर पैरों और टखनों में सूजन की समस्या संकेत है कि लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। इन स्थितियों पर गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें