फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाई देने लगें ये 7 संकेत, समझ जाइए आपके शरीर में हॉर्मोन्स की गड़बड़ी

Thu, 28 Feb 2019 12:36 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
depression
महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन्स से जुड़े कई बदलाव होते हैं। पीरियड्स के पहले और बाद में भी महिलाओं के हॉर्मोन्स में बदलाव देखने को मिलते हैं। सबसे ज्यादा जिन हॉर्मोन्स का स्तर घटता बढ़ता है वो हैं ऐस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरॉन और सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन।

महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन ना होना आजकल एक बड़ी समस्या बन चुका है। आज हम आपको ऐसे 7 संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर में नजर आने लगे तो समझ जाएं कि आपके शरीर में हॉर्मोन्स की गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
hairfall - फोटो : getty images
जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना
महिलाओं में प्रेग्नेंसी के वक्त, प्रेग्नेंसी के बाद और मेनॉपॉज से पहले बहुत ज्यादा झड़ते हैं। अमेरिकन हेयर लॉस असोसिएशन के मुताबिक, महिलाओं के शरीर में मौजूद मेल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन जब डीएचटी हॉर्मोन के साथ इंटरप्ले करता है तो एन्जाइम सीधा हेयर फॉलिकल्स पर अटैक करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचता है और जरूर से ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
SLEEP
सोते वक्त पसीना आना
अगर आप रात में सोते समय अचानक पसीने से तर बतर हो जाएं तो इसे नाइट स्वेट कहते हैं। यह भी शरीर में हॉर्मोन्स में गड़बड़ी की तरफ इशारा करता है। हॉर्मोन्स में गड़बड़ी के चलते हमारे शरीर में ऐस्ट्रोजेन का लेवल घट जाता है जिससे शरीर में ओवरहीटिंग पैदा करती है जिससे नाइट स्वेट होता है।

4 of 5
stress - फोटो : file photo
हर समय थकान और कमजोरी होना
हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना हॉर्मोनल गड़बड़ी का सबसे बड़ा लक्षण है। स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल का लेवल शरीर में सीधे तौर पर सेरोटोनिन के सीक्रिशन पर असर डालता है, जो एक हैपी हॉर्मोन है। अगर आपको थकान और कमजोरी के साथ डिप्रेशन का एहसास होता है तो इसका सीधा इशारा  हॉर्मोनल गड़बड़ी की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weight gain
वजह का अचानक बढ़ना
अगर आपका वजन अचानक बहुत ज्यादा बढ़ने या फिर घटने लगे तो यह भी शरीर में हॉर्मोन से जुड़े बदलाव के बारे में बताता है। शरीर में मौजूद थायरॉइड ग्लैंड मेटाबॉलिज्म से जुड़े हॉर्मोन्स को कंट्रोल करते हैं और इन्हीं की वजह से वजन बढ़ता या घटता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें