फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earphone Side Effects: हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं ? जान लें ये कितना सही है

Mon, 10 Aug 2026 11:57 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects Of Using Earphone For Long Time: अगर आप उन लोगों में से हैं, जो हमेशा इयरबड, इयरफोन या फिर हेडफोन लगाकर रखते हैं, तो इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
Side Effects Of Using Earphone For Long Time: आजकल ईयरबड, ईयरफोन और हेडफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। सफर के दौरान म्यूजिक सुनना हो, ऑफिस में काम करना हो या फोन पर बातचीत करनी हो, लोग घंटों तक कानों में डिवाइस लगाए रखते हैं। 

कुछ लोगों को इसकी आदत इस कदर पड़ जाती है कि वो खाली समय में भी लगातार ईयरफोन या हेडफोन लगाए रहते हैं। जबकि उन्हें ये समझने की जरूरत है कि लंबे समय तक और तेज आवाज में ऑडियो सुनना कानों की सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। पर, इसलिए ईयरफोन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं, लेकिन इसके इस्तेमाल का तरीका और समय जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
सबसे पहले जानें कि लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से क्या हो सकता है?

लगातार लंबे समय तक तेज आवाज में ऑडियो सुनने से कानों की संवेदनशील संरचनाओं पर दबाव पड़ सकता है। शुरुआत में कानों में भारीपन या आवाज कम सुनाई देने जैसा महसूस हो सकता है। बार-बार ऐसा होने पर सुनने की क्षमता पर असर पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
तेज आवाज में म्यूजिक सुनना है नुकसानदायक

ईयरफोन की आवाज जितनी तेज होगी, कानों पर उतना ही ज्यादा दबाव पड़ सकता है। खासकर शोर वाली जगहों पर लोग बाहरी आवाज को दबाने के लिए वॉल्यूम बढ़ा देते हैं। इससे बचने के लिए जरूरत से ज्यादा तेज आवाज में ऑडियो सुनने से बचें।

 

4 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
कानों में घंटी जैसी आवाज को नजरअंदाज न करें

ईयरफोन इस्तेमाल करने के बाद अगर कानों में लगातार घंटी, सीटी या भनभनाहट जैसी आवाज सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ऐसी समस्या बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ईएनटी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।

 
विज्ञापन

5 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
कानों को दें बीच-बीच में आराम

लगातार कई घंटे ईयरफोन लगाए रखने के बजाय बीच-बीच में कानों को आराम देना बेहतर है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने की स्थिति में नियमित ब्रेक लें और संभव हो तो वॉल्यूम कम रखें।

 
विज्ञापन

6 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
ईयरफोन की सफाई भी जरूरी

ईयरबड या इन-ईयर ईयरफोन सीधे कान के संपर्क में रहते हैं। इन्हें नियमित रूप से साफ न करने पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इससे कान में जलन या संक्रमण की समस्या हो सकती है। अपने ईयरफोन को साफ रखें और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हमेशा हेडफोन लगाकर रखते हैं? जान लें इसके नुकसान - फोटो : AI
 सुरक्षित इस्तेमाल के लिए रखें ध्यान

ईयरफोन का इस्तेमाल करते समय आवाज को आरामदायक स्तर पर रखें और लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने से बचें। अगर सुनने में कमी, कान में दर्द, चक्कर, डिस्चार्ज या लगातार टिनिटस जैसी समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराएं।

---------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें