फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ScreenTime: मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से जा सकती है आंखों की रोशनी, इन दुष्प्रभावों के बारे में भी जानिए

Tue, 03 Oct 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्क्रीन टाइम बढ़ने के नुकसान - फोटो : iStock
क्या आप भी मोबाइल फोन से दिनभर चिपके रहते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, ये आपके आंखों की रोशनी छीन सकती है। भले ही हमारे दिनभर का ज्यादातर काम मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ होता है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अलर्ट करते हैं। स्मार्टफोन का बहुत अधिक उपयोग करने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके उपयोग को सीमित करने की सलाह देते हैं।

डॉक्टर्स बताते हैं, मोबाइल फोन हो या किसी भी प्रकार का स्क्रीन इसके अधिक संपर्क में रहना आपके लिए कई प्रकार से नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है। बच्चों में इसके कारण ग्लूकोमा की बीमारी काफी तेजी से बढ़ती देखी जा रही है।

आइए जानते हैं मोबाइल का अधिक इस्तेमाल किस प्रकार से हमारे लिए नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
आंखों की बढ़ती समस्या - फोटो : iStock
आंखों की बीमारियों का जोखिम

लगातार या बहुत अधिक समय तक मोबाइल फोन देखने से आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके कारण ड्राई आइज की समस्या होना काफी आम देखा जा रहा है। ये एक आदत ग्लूकोमा के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है, जो हमेशा के लिए अंधेपन के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी के कई प्रकार से आंखों की सेहत पर दुष्प्रभाव देखे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ध्यान लगाने में दिक्कत - फोटो : pexels.com
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई

डॉक्टर कहते हैं, मोबाइल फोन की आभासी दुनिया हमें विचलित करने वाली हो सकती है। छात्रों को यह आकर्षक लगता है और वे इसमें घंटों खोए रहते हैं। यह न केवल भ्रामक है बल्कि आपकी मनोस्थिति को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है। जिन बच्चों का मोबाइल पर अधिक समय बीतता है उनके लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा पाना कठिन हो सकता है। 

4 of 5
स्ट्रेस और अवसाद का खतरा - फोटो : istock
मानसिक स्वास्थ्य पर असर

मोबाइल फोन पर वीडियो गेम और अन्य एप्लिकेशन के अधिक इस्तेमाल के कारण बच्चों में चिंता और अवसाद जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को विकसित होते देखा जा रहा है। लगातार फोन के उपयोग आपमें सिरदर्द और माइग्रेन के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है, ये चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बनती है। मन को स्वस्थ रखने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बचें - फोटो : istock
कम करें स्क्रीन टाइम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोबाइल फोन्स या किसी भी स्क्रीन का इस्तेमाल सभी लोगों के लिए हानिकारक है। इसपर कम से कम समय बिताना सुनिश्चित करें। रात में बिस्तर पर जाने से करीब एक घंटे पहले किसी भी स्क्रीन के संपर्क से बचें। नोटिफिकेशन को मैनेज करें जिससे बार-बार मोबाइल देखने की आवश्यकता न पड़े। इसके अलावा मोबाइल पर आई प्रोटेक्शन लगाएं जिससे ब्लू  लाइट के दुष्प्रभावों से बचाव किया जा सके।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें