प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, संतरे में विटामिन- ए, बी व सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में ये तत्व हमारे शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपको एसिडिटी यानी पेट में होने वाली गैस की समस्या है और आप संतरे का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपकी ये समस्या काफी बढ़ सकती है। यही नहीं, पेट और सीने में होने वाली जलन पहले के मुकाबले काफी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को संतरे का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है।