फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम खाने के हैं शौकीन तो जरूर जान लें ये बातें, बीमारियों से रहेंगे दूर

Tue, 10 Jul 2018 11:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mango
गर्मी के मौसम में हर किसी को आम का बेसब्री से इंतजार होता है। पोषक तत्वों से भरपूर आम एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम में विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों की खान है, लेकिन इसके फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
skin rash
स्किन प्रोब्लम्स
आम खाते वक्त आपने देखा होगा उसके मुंह पर एक तरल पदार्थ होता है जिसे अगर आपने ठीक से साफ नहीं किया तो आपके मुंह का स्वाद तो बिगड़ेगा ही, साथ ही आपको दाद या खुजली का सामना भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर यह पदार्थ आपके गले में चला जाता है तो आपको खराश और गले में सूजन और दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
stomach ache
डाइजेशन प्रोब्लम
जैसे की आम में बहुत सेरे पोषक तत्व पाएं जाते है लेकिन ध्यान रखें कई लोगों के रोगों को यह पहले से ज्यादा बढ़ाने का काम भी करता है। अगर आपको डाइजेशन प्रोब्लम है तो आम का सेवन कम से कम करें। वैसे भी लोगों को इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा आम खाने से लूज मोशन, पेट में आंव पड़ना जैसी बीमारी हो सकती है। 

4 of 6
pimple
फोड़े-फुंसी
आम का स्वाद ही ऐसा होता है कि घर में अगर आम है तो आप चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। आप खुद पे खुद आम की तरफ खीचे चले जाते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आम एक गर्म फल है। इसके ज्यादा सेवन से चेहरे पर फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। तो अगर चाहते हैं चेहरे की रोनक बरकरार रखना तो एक लिमिट में ही इसका सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
mango
इन लोगों के बनाकर रखनी चाहिए दूरी
-गठिया की परेशानी वाले लोगों को आम से कोसों दूर रहना चाहिए
-साइनस के पेशेंट है तो आम का सेवन न करें
-वजन कम करने में लगे हैं तो भी आम से दूरी बनाकर रखें
-डायबीटिक हैं तो आम से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mango
ज्यादा आम खाने से हमारे शरीर में गर्मी हढ़ती है। जिस वजह से ज्यादा आम का सेवन न करें। बेहतर होग दिन में ज्यादा से ज्यादा एक या दो आम खाएं। आम टेस्टी तो बहुत होता है, लेकिन अगर अच्छी सेहत चाहते हैं और इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो खुद पर रखें कंट्रोल।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें