फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए पी रहे हो नींबू पानी तो एक बार इससे होने वाले नुकसान भी जान लें

Mon, 16 Jul 2018 09:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
lemon
अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप भी वजन को कम करने के चक्कर में रोजाना दिन की शुरुआत नींबू पीकर करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए ही है। अगर आप सोचते हैं कि विटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा है तो आपको बता दें कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 8
lemon drink
नींबू का ज्यादा सेवन करने से शरीर में विटामिन सी का ओवरडोज हो सकता है। जिस वजह से आपको एसिडिटी की परेशानी भी हो सकती है। अगर आप भी नींबू पानी के शौकीन है और रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपको बता दें कि दिन में दो कप से ज्यादा नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
straw
नींबू में सिट्रस एसिड होता है जो हमारेे दांतों की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें जब कभी आप नींबू पानी पिएं तो इसे स्ट्रा लगाकर पिएं।

4 of 8
Detox Water
अगर आप बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी पीते हैं तो इसका सेवन कम कर दें। ज्यादा नींबू पीने से यह आपके शरीर से जरूरी पोषक तत्वों को सोख लेता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।  
विज्ञापन

5 of 8
kidney stone pain
नींबू में ऑक्सलेट मौजूद होता है जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में क्रिस्टल बन सकता है। यह क्रिस्टल पथरी बन सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
acidity
जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें नींबू का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसके सेवन के बाद शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
oily food
कई बार लोग ऑयली फूड खाने के बाद उसे पचाने के लिए नींबू का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसा एसिड पाचन में मदद करता है। कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने की वजह से पेट खराब भी हो जाता है। इसलिए खाने के बाद इसे न लेकर आप चाहे तो खाने में मिलाकर इसे खा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
sddfasfd
नींबू पानी पीने से बार-बार टॉयलेट आती है, जिससे हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं। इसके अलावा इसके अत्यधिक सेवन से किडनी की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें