Side Effects Of Drinking Tea And Coffee: आज के समय में ऑफिस लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है, जहां लंबे समय तक एसी कमरे में बैठकर काम करना और बार-बार चाय-कॉफी पीना एक आम आदत बन चुकी है।
शुरुआत में यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेहत पर असर डाल सकती है। कई लोग तनाव, थकान या नींद भगाने के लिए दिनभर चाय और कॉफी का सेवन करते रहते हैं, जिससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एसी में बैठे-बैठे ज्यादा कैफीन लेने से सेवन शरीर के तापमान संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह आदत कितनी हानिकारक हो सकती है और इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 6
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस!
- फोटो : Freepik
नींद में कमी
एसी ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की प्राकृतिक एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में बार-बार चाय और कॉफी पीने से कैफीन का असर और बढ़ जाता है। इससे दिमाग देर तक एक्टिव रहता है और नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। रात में ठीक से नींद न आने के कारण अगले दिन थकान और सुस्ती और ज्यादा महसूस होती है।
विज्ञापन
3 of 6
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस!
- फोटो : adobe stock images
एसिडिटी और पाचन समस्या
एसी में ठंडे वातावरण के बीच बार-बार गर्म चाय-कॉफी लेने से पेट का तापमान और एसिड बैलेंस प्रभावित होता है। खाली पेट या लगातार सेवन करने से गैस, जलन और अपच की समस्या बढ़ सकती है। लंबे समय तक यह आदत पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और भूख भी प्रभावित होती है।
4 of 6
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस!
- फोटो : Adobe Stock Images
दिल पर अतिरिक्त दबाव
लगातार कैफीन लेने से हार्ट रेट बढ़ता है। एसी में लंबे समय तक बिना मूवमेंट के बैठना और साथ में चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इससे घबराहट, बेचैनी और हल्की सी हार्ट रेसिंग जैसी समस्या महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस!
- फोटो : Freepik.com
तनाव और मानसिक थकान
ऑफिस स्ट्रेस के बीच बार-बार चाय-कॉफी पीने से शरीर अस्थायी एनर्जी तो पाता है, लेकिन बाद में कैफीन का असर खत्म होने पर ज्यादा थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। यह “कफीन क्रैश” मानसिक संतुलन को प्रभावित करता है और फोकस कम कर देता है।
एसी में बैठे-बैठे चाय-कॉफी की आदत से बिगड़ सकता है शरीर का बैलेंस!
- फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन और शरीर में सुस्ती
एसी वातावरण पहले से ही शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है, और ऊपर से ज्यादा चाय-कॉफी लेने से पानी की कमी और बढ़ जाती है। इससे सिर भारी लगना, त्वचा ड्राई होना और लगातार सुस्ती महसूस होना आम समस्या बन जाती है। -------------------------------------------------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।