फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold Water Side Effects: ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है तो जान लें इसके 5 बड़े नुकसान

Fri, 27 Mar 2026 03:07 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect Of Drinking Cold Water: अगर इस बदलते मौसम में आपने भी ठंडे पानी का सेवन शुरू कर दिया है, तो ये खबर आपके लिए है। 
विज्ञापन
1 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : अमर उजाला
Side Effect Of Drinking Cold Water:  मार्च के महीने में मौसम अक्सर अनिश्चित रहता है – कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। ऐसे में सबसे पहले ये जान लें कि इस मौसम में ठंडा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

दरअसल, होली के बाद से मौसम में हल्की गर्मी होने लगी थी, जिस वजह से लोगों ने ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया था। पर, विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलते मौसम में गर्म और ठंडे पानी का संतुलित सेवन शरीर को सुरक्षित रखता है। ऐसे में ये लेख आपको बताएगा कि अचानक मौसम परिवर्तन में ठंडा पानी पीने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के आसान उपाय।

 
विज्ञापन

2 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्या
 
  • ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। 
  • खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी लेने से पेट में ऐंठन, गैस और डकार जैसी समस्या हो सकती है। 
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडा पानी पाचन एंजाइम्स की गतिविधि को धीमा कर देता है। 
  • इस वजह से भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता।

 
विज्ञापन

3 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : Freepik.com
गले और सर्दी-जुकाम
 
  • ठंडा पानी गले की खराश और नाक बहने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। 
  • बदलते मौसम में यह और भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट के कारण वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

 

4 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : Freepik.com
इम्यूनिटी कमजोर होना
 
  • लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। 
  • कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमण जल्दी शरीर में फैल सकते हैं।
  •  विशेषज्ञों का सुझाव है कि बदलते मौसम में गुनगुना या तापमान के अनुसार पानी पीना बेहतर रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : Freepik.com

सिर दर्द और माइग्रेन
 
  • कुछ लोगों को ठंडा पानी पीने से सिर में तेज दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। 
  • यह “ब्रेन फ्रीज” या सिर में रक्त वाहिकाओं के संकुचन के कारण होता है।
  •  अगर आपको माइग्रेन है तो ठंडा पानी पीने से बचें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक? - फोटो : adobe stock photos
हृदय पर असर
 
  • अचानक ठंडा पानी पीने से रक्तस्राव या ब्लड प्रेशर में अस्थायी बदलाव हो सकता है।
  •  विशेषकर उन लोगों में जिन्हें हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें