फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी फिगर के लिए दिन भर ब्रा पहनना सही या गलत, यहां जानिए

Fri, 06 Apr 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़कियों का ये मानना है कि अच्छे फिगर के लिए दिनभर ब्रा पहनना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है दिनभर ब्रा पहनना सेहत के लिए काफी घातक हो सकता है। कोशिश करें कि बाहर से आने के बाद आप ब्रा जरूर उतार दें। सोते वक्त तो आपको भूलकर भी ब्रा नहीं पहननी चाहिए। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरे दिन ब्रा पहनने के नुकसान-
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty images
दिनभर ब्रा पहनने वाली लड़कियां जान लें। ऐसा करने से सबसे खतरनाक प्रभाव ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। ब्रा पहनने से शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से नहीं हो पाता। इससे दिल से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा टाइट ब्रा जैसे अंडरवायर ब्रा या स्पोर्ट्स ब्रा ब्रेस्ट टिशूज को भी बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। जिससे ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

4 of 6
दिनभर ब्रा पहनना पीठदर्द जैसी गंभीर समस्या भी दे जाता है। ब्रा पेक्टोरल मसल्स पर दबाव डालती है जिसका असर पीठ दर्द के रूप में देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिन भर ब्रा पहनने वाली लड़कियों को हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। ब्रा पहनने से मेलानिन नाम का तत्व शरीर के एक हिस्से में ही स्टोर होने लगता है जिससे वो हिस्सा काला पड़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन सब दिक्कतों के अलावा दिनभर ब्रा पहनने से खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी पैदा होने लगती है। ब्रा के स्ट्रिप वाले हिस्से पर नमी की वजह से फंगस का खतरा भी पैदा हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें