फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और ऑफिस में चाय पीते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Tue, 19 Feb 2019 03:08 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
चाय को लेकर हर कोई क्रेजी रहता है। कुछ हद तक तो लोग चाय के इतने दीवाने होते हैं कि वह दिन भर में आठ-दस कप चाय पी जाते हैं। ऐसे में ज्यादा चाय पीने की आदत हमें बीमार कर सकती है। हम सभी को सुबह चाय पीने की आदत होती है, लेकिन हम सभी लोग चाय पीते वक्त कई गलतियां करते हैं जो हमारे शरीर पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं किस तरह चाय पीते वक्त कौन सी गलतियां करते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
tea - फोटो : pexels.com
हम सभी में से कई लोगों की आदत होती है, जो खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन यह पसंद हमें बीमार कर सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद खाने से मिले पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
tea
कुछ लोग दिनभर में आठ से दस कप चाय पी जाते हैं, लेकिन इस आदत से उनके सेहत को काफी नुकसान होता है। चाय बिल्कुल अल्कोहल की तरह आपको नुकसान पहुंचाती है। चाय आपको मेंटली एक्टिव जरूर करती हैं, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन बेहद हानिकारक है।

4 of 5
tea coffee
चाय बनाते समय किसी तरह की जल्दबाजी ने करें और न ही ज्यादा देर करें। चाय को अधिक उबालकर या कड़क करके पीने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। जाहिर है चाय पीते वक्त न ही ज्यादा जल्दी करें और न ही ज्यादा देर तक चाय को उबालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tea - फोटो : Social Media
सुबह-सुबह हम सभी अधिकांश खाली पेट चाय पी लेते हैं। इस कारण एसिडिटी के साथ-साथ फ्री रेडिकल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए कभी भी खाली पेट चाय न पिएं।

नोटः ये  लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें