फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉवर से नहाते हैं तो संभल जाएं, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Fri, 11 Jan 2019 10:03 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
health tips
तरोताजा रहने के लिए नहाना डेली लाइफ की सबसे जरुरी चीज है। कई लोग दिन भर फ्रेश महसूस करने के लिए सुबह-शाम शॉवर लेते हैं।दिन भर की थकान के बाद शॉवर लेने से वाकई पूरे शरीर में चुस्ती आ जाती है।लेकिन कई बार गलत तरीके से शॉवर लेने की वजह से व्यक्ति खुद को कई रोगों का शिकार बना लेता है।अगर आप गलत तरीके से शॉवर ले रहे हैं तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।ऐसे में क्या आप जानते हैं शॉवर लेने का सही तरीका क्या है।आइए आपको बताते हैं शॉवर लेने का सही तरीका ताकि आप हमेशा सेहतमंद बने रह सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
health tips
अगर आप इस तरह के शॉवर लेते हैं तो आप बीमार पड़ सकते हैं
वर्कआउट के बाद स्किपिंग शॉवर न लें, क्योंकि इससे दाने निकल सकते हैं। कुछ लोग पसीने की बदबू को खत्म करने के लिए वर्कआउट के बाद शॉवर लेते हैं। लेकिन शॉवर लेने के दौरान पसीने के कारण जो बैक्टिरिया पैदा होते हैं वह आपके शरीर पर आए दाने के कारण बन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Shower
कंट्रॉस्ट शावर न लें
कंट्रॉस्ट शॉवर यानी की गरम पानी का शॉवर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपना शॉवर खत्म करने से पहले 30 सेकंड के ठंडे शॉवर को चालू करें। यह आपके तनाव को दूर करेगा और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा। 

4 of 6
नहाना - फोटो : getty images
प्रतिदिन शॉवर न लें और न ही अपने बालों को धोएं
बहुत से लोग रोजाना नहाते हैं।अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो संभल जाएं। आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार बन सकते हैं।अगर आप रोजाना बाल धोते हैं तो कई स्वास्थ्य संबंधी बालों की समस्या होती है। जिन लोगों के बाल पतले या कमजोर हैं, उन्हें हर रोजाना बाल धोने से बचना चाहिए। बालों से जुड़ी समस्या से बचने के लिए सप्ताह में दो बार बाल धोएं।
विज्ञापन

5 of 6
health tips
गीले बालों को तौलिए में न लपेटें
शॉवर लेने के बाद कभी भी गीले बालों को तौलिए में न लपेटें। इससे आपके बाल कमजोर होकर आसानी से टूट जाते हैं। इससे बचने के लिए शॉवर के बाद कभी भी गीले बालों को तौलिए से न लपेटें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
health tips
शॉवर की करें सफाई
शॉवर लेते समय हमेशा उसे साफ करें। शॉवर को बिना साफ किया अगर आप नहाते हैं तो आपके फेफड़ों पर असर पड़ सकता है।ऐसा इसलिए क्योंकि शॉवर पर जमें जीवाणु पानी के जरिए आपके शरीर के अंदर चले जाते हैं और आपके फेफड़ों को संक्रमित कर देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें