Iodized Salt vs Pink Himalayan Salt: नमक हम सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। नमक के महत्व को आप ऐसे समझ सकते हैं कि भारतीय रसोई में नमक के बिना संपूर्ण भोजन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग काफी बढ़ गया है। लोग इसे अधिक नेचुरल और मिनरल्स से भरपूर मानकर अपने आहार में शामिल कर रहे हैं।
इसी विषय पर फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए इसके दूसरे पहलू की ओर ध्यान आकर्षित किया है। डॉक्टर प्रियंका के अनुसार सेंधा नमक और आयोडाइज्ड नमक के बीच सबसे बड़ा अंतर 'आयोडीन' का है। आयोडाइज्ड नमक हमारे शरीर में थायराइड ग्लैंड को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
शरीर में आयोडीन की कमी होने पर थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कब्ज, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना व अत्यधिक ठंड लगने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। डॉक्टर बताती हैं कि सेंधा नमक के बढ़ते क्रेज के कारण हाल के दिनों में 'हाइपोथायरायडिज्म' के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।