फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप रहना चाहते हैं विराट कोहली जैसे फिट, तो जरूर अपनाएं ये 7 फिटनेस टिप्स

Sat, 10 Mar 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli
टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए ही नहीं, अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी फेमस रहते हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर भी अपने वर्कआउट की वीडियो शेयर करते रहते हैं। अगर आप भी रहना चाहते है विराट कोहली की तरह फिट तो आगे की स्लाइड्स में बताई गईं 7 फिटनेस टिप्स को जानें और जरूर फॉलो करें
विज्ञापन

2 of 4
Virat Kohli
-प्रतिदिन एक्सरसाइज करें। जितना हो सकें अपने शरीर को फिजिकली एक्टिव रखने की कोशिश करें। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें बता दें विराट कोहली सप्ताह में पांच दिन दो घंटे वर्कआउट करते हैं। 
-ज्यादा से ज्यादा खाने की कोशिश करें, लेकिन अपनी डाइट में मीठा और नमक कम करें। कोशिश करें घर का खाना ही खाएं। घर के बने खाने में अपेक्षाकृत फैट कम होता है जो आपको फिट रखने में मददगार होता है।
-जंक फूड्स से पूरा परहेज रखें, लेकिन इस से हमारा मतलब यह नहीं है कि आप अपना पसंदीदा फूड खाना ही छोड़ दें। बस आप बाहर के खाने का सेवन थोड़ा सीमित कर दें।
विज्ञापन

3 of 4
dinner
- अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर हैं तो हफ्ते में एक दिन चीट डे रखें। इस दिन का मतलब यह मतलब बिलकुल नहीं है कि आप बहुत ज्यादा खा लें। इस दिन आप अपने पसंदीदा फूड जिसे आप डाइटिंग के चलते नहीं खा रहे थे उसका संतुलित मात्रा में सेवन करें।
- डिनर में कुछ हल्का ही खाएं। आप चाहे तो सूप, सलाद या कम तली हुई सब्जियों को अपने डिनर में शामिल कर सकत हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Dry Fruits
- खुद को ड्रिंक और स्मोक से दूर रखें। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटाने का कम करते हैं। आपको बता दें, विराट कोहली ड्रिंकिंग और स्मोकिंग दोनों से खुद को दूर करते हैं।
-अपने फूड्स में स्वास्थ्यवर्द्धक चीजों को शामिल करें। जैसे शाम के समय आपको भूख लगती है तो आप कुछ स्नैक्स खाने की बजाय एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें