Memory Boosting Breakfast: बाजार में सैकड़ों ऐसे फूड प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें खाने से दिमाग तेज होने का दावा किया जाता है, लेकिन क्या वे सच में असरदार होते हैं? नीदरलैंड्स के मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक आम स्नैक पर किए गए
स्टडी किया है, जिसमें पाया है कि यह न केवल मस्तिष्क के ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है, बल्कि याददाश्त को भी बढ़ा सकता है। यह स्नैक इतना सस्ता है कि यह शायद अभी आपके घर की रसोई में मौजूद होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूंगफली की।
इस स्टडी ने शोधकर्ताओं को भी हैरान कर दिया। यह खोज उन लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है जो अपनी संज्ञानात्मक क्षमता को नेचुरल और किफायती तरीके से बेहतर बनाना चाहते हैं। मूंगफली का सेवन केवल प्रोटीन और हेल्दी फैट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के लिए भी एक सीधा लाभ प्रदान करता है।